कारगिल विजय दिवस पर सीएम ने की थी घोषणा. 26 जुलाई 2024 को अनुमन्य होगी धनराशि.
शहीदों सैनिकों के आश्रितों की अनुदान राशि 10 लाख से बढ़कर हुई 50 लाख, शासनादेश जारी.
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर राज्य के शहीद सैनिकों के आश्रितों को बड़ी सौगात दी है। अब तक मिलने वाली ₹10 लाख की आर्थिक सहायता राशि को बढ़ाकर ₹50 लाख कर दिया गया है। इस आशय का शासनादेश भी जारी कर दिया गया है, और यह नई व्यवस्था 26 जुलाई 2024 से लागू होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह निर्णय वीर शहीदों के सम्मान और उनके परिजनों के कल्याण की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। साथ ही, सीमावर्ती क्षेत्रों में इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास, सैन्य पेंशन, नेशनल वॉर मेमोरियल, रक्षा बजट में वृद्धि जैसे प्रयासों का उल्लेख भी किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने इस फैसले के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया और इसे शहीदों के प्रति संवेदनशीलता और सम्मान का प्रतीक बताया।
