Udayprabhat
Fashionuttrakhand

मिस उत्तराखंड-2025: फर्स्ट लुक में बिखरा प्रतिभागियों का जलवा, विजेता को मिलेगी फेमिना मिस इंडिया में डायरेक्ट एंट्री

देहरादून:  सिनमिट कम्युनिकेशंस के तत्वावधान में गुरुवार को सेंटरियो मॉल, देहरादून में मिस उत्तराखंड-2025 की प्रतिभागियों का फर्स्ट लुक प्रस्तुत किया गया। राज्यभर से चयनित करीब 36 प्रतिभागियों ने मंच पर अपना परिचय दिया और कैटवॉक के जरिए अपने आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया।

करीब दो दशकों से मिस उत्तराखंड पीजेंट आयोजित कर रही सिनमिट कम्युनिकेशंस ने इस वर्ष प्रतियोगिता को और भी खास बना दिया है। आयोजन के डायरेक्टर दलीप सिंधी ने बताया कि इस बार की विजेता को सीधे फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड में भाग लेने का अवसर मिलेगा। अब तक इसके लिए प्रतिभागियों को दिल्ली में ऑडिशन देना पड़ता था।

फर्स्ट लुक इवेंट में देहरादून के अलावा हरिद्वार, ऋषिकेश, उत्तरकाशी, नैनीताल, रुद्रपुर, पिथौरागढ़, चमोली, बागेश्वर और खटीमा जैसे विभिन्न जिलों की युवतियों ने हिस्सा लिया। डायरेक्टर राजीव मित्तल ने कहा कि यह उपलब्धि उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है और इससे प्रतियोगियों का उत्साह चरम पर है। उन्होंने बताया कि सब-कॉन्टेस्ट्स के बाद ग्रैंड फिनाले का आयोजन जुलाई में हयात सेंट्रिक में किया जाएगा।

 

Leave a Comment