कोटद्वार। राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार में गांधी जी एवं शास्त्री जी की जयन्ती के अवसर पर महाविद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत प्राचार्य प्रोफेसर विजय कुमार अग्रवाल ने झण्डारोहण कर की। छात्र-छात्राओं द्वारा डॉ० इन्दु मलिक के निर्देशन में महाविद्यालय परिसर में ई-रक्तकोष जन चेतना रैली निकाली गई। इस अवसर पर प्राचार्य एवं महाविद्यालय परिवार द्वारा महाविद्यालय में महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र व वाल ऑफ हीरोज के सामने पुष्प अर्पित किये गये। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं में दीपक, गीतांजलि, रिया चौधरी एवं मानसी ने रामधुन एवं गांधी जी के प्रिय भजन की हारमोनियम एवं तबले के साथ सुन्दर प्रस्तुति दी। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य प्रो० विजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि इन दोनो महान विभूतियों से छात्र-छात्राओं को यह शिक्षा लेनी चाहिये कि अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करें मितव्ययी बनें मन लगाकर पढ़ाई करें माता पिता एवं गुरूजनों का आदर कर आर्शीवाद प्राप्त करें।
कार्यक्रम का संचालन डॉ० गीता रावत शाह ने किया एवं दोनो विभूतियों के जीवन की सच्ची घटनाओं को आज के समय में प्रासंगिकता के साथ प्रेरणा लेने हेतु जोर दिया। जयहरीखाल महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ० राकेश द्विवेदी ने अपने सम्बोधन में कहा कि गांधी दर्शन को यदि हम अपने जीवन में उतार लें तो सारी समस्याओं का हल स्वतः ही हो जायेगा। डॉ० अनुराग शर्मा ने स्वरचित कविता के माध्यम से गांधी जी एवं शास्त्री जी के जीवन चित्रण को सभी के बीच साझा किया। डॉ० कपिल ने छात्र-छात्राओं को अपनी मूल भावनाओं को बुराईयों से दूर रख ईमानदारी से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। डॉ० गीरिश चन्द्र ने छात्र-छात्राओं को दोनों विभूतियों से प्रेरणा पाकर पढ़ाई को बोझ न समझने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ० इन्दु मलिक, डॉ० सन्दीप कुमार, डॉ० कुमार गौरव जैन, डॉ० कपिल, डॉ० अनुराग शर्मा, गिरीश चन्द्र, कु० मनीषा सरवालिया, आशुतोष रावत, सन्नी नेगी, रोहन वेद, सुमन नेगी, श्री पवन, अजय रावत, संजय कण्डारी, जितेन्द्र सिंह, रविन्द्र श्रीमती रानी एवं महाविद्यालय के छात्र- छात्रायें उपस्थित थे।
