नहर की पटरी पर एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नजीबाबाद थाना क्षेत्र की शरवनपुर नहर की पटरी पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई वहीं सूचना पाकर घटनास्थल में पहुंची पुलिस शव की शिनाख्त में जुट गई । समाचार लिखे जाने तक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। उधर पुलिस ने सबको कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
