Udayprabhat
uttrakhandदेहरादून

FRI देहरादून में 9 नवम्बर को विशेष ट्रैफिक प्लान लागू, आमजन और वीवीआईपी हेतु अलग व्यवस्था

देहरादून: देवभूमि उत्तराखंड की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 9 नवम्बर को एफ.आर.आई. (Forest Research Institute) परिसर में आयोजित होने वाले ‘देवभूमि रजत उत्सव’ कार्यक्रम के लिए देहरादून पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है। इस दौरान आमजन, वीवीआईपी तथा आयोजन से असंबंधित वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग और पार्किंग व्यवस्था की गई है।

एसपी ट्रैफिक लोकेजीत सिंह के निर्देशन में तैयार इस प्लान के अनुसार, आसारोड़ी, हरिद्वार बाईपास, क्लेमेंटटाउन, आईएसबीटी, नेहरू कॉलोनी, रायपुर, मालदेवता, सहसपुर और रायवाला आदि क्षेत्रों से आने वाली बसें निर्धारित मार्गों से होकर कार्यक्रम स्थल पहुंचेगी। बसों की पार्किंग व्यवस्था जोलीग्रांट फार्म, टी रेस्ट मिंडी बरेथ गांव तथा बसमन बिहार क्षेत्र में की गई है। वहीं, कार्यक्रम स्थल से 200 मीटर पहले ही वाहनों को पार्क कराया जाएगा।

कार्यक्रम में प्रतिभाग न करने वाले आमजन के लिए वैकल्पिक मार्ग (डायवर्जन) भी तय किए गए हैं। यह डायवर्जन मुख्यतः बल्लीवाला, मोहकमपुर, आईएमए चौराहा, चकराता रोड, इस्पात रोड और प्रेमनगर क्षेत्र के लिए लागू रहेंगे। पुलिस ने बताया कि पार्किंग स्थलों से कार्यक्रम स्थल तक ‘Cart सुविधा’ उपलब्ध कराई गई है। साथ ही ट्रैफिक पुलिस सहायता केंद्र, हेल्पलाइन नंबर और व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सूचना और सहायता प्रदान की जाएगी। एसपी ट्रैफिक ने आमजन से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों और पार्किंग स्थलों का पालन करें ताकि किसी प्रकार की जाम या असुविधा की स्थिति न बने।

Leave a Comment