Udayprabhat
uttrakhandएजुकेशन

यूपी से डीएलएड कर प्रदेश में बने शिक्षक, विभाग ने ऐसे 37 शिक्षकों की सूची की जारी

देहरादून। शिक्षा विभाग ने उत्तर प्रदेश से डीएलएड व बीएलएड करने के बाद उत्तराखंड में शिक्षक बने 37 शिक्षकों की सूची जारी की है।

इस सूची में देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और बागेश्वर जिले में शिक्षक तैनात हैं। शिक्षा विभाग ने इन सभी शिक्षकों को स्थायी निवास के दस्तावेजों के मिलान के लिए तलब किया है। वहीं दूसरी ओर टिहरी के जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक नरेश कुमार ने अपने आदेश में कहा, अभ्यर्थियों ने उत्तर प्रदेश के स्थायी निवास के आधार पर यूपी से डीएलएड प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसके बाद इन अभ्यर्थियों ने उत्तराखंड के स्थायी निवास के आधार पर सहायक अध्यापक प्राथमिक के पद पर नियुक्ति प्राप्त कर ली। एक अभ्यर्थी एक समय में दो राज्यों का स्थायी निवासी कैसे हो सकता है। इन शिक्षकों ने तथ्यों को छिपाकर प्रशिक्षण प्राप्त कर नौकरी पाई है। यदि ये एक राज्य के स्थायी निवासी सही हैं तो दूसरे राज्य के अवैध माने जाएंगे। यूपी में तथ्यों को छिपाकर डीएलएड करने या उत्तराखंड में तथ्यों को छिपाकर नियुक्ति पाने वाले दोनों ही स्थिति में एक निवास प्रमाण पत्र अवैध माना जाएगा।

यूपी एसटीएफ जांच में यह बात आई सामने

यूपी एसटीएफ की जांच में यह बात सामने आई कि मोनाड यूनिवर्सिटी से करीब एक लाख फर्जी डिग्री बनाई गई। इसमें से 200 से ज्यादा लोग विभिन्न राज्यों में सरकारी नौकरी में हैं।

Leave a Comment