जनपद टिहरी गड़वाल मे अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने व निरोधात्मक कार्यवाही करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार एवम अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में थाना घनसाली पुलिस द्वारा दिनांक 04.01.2024 को मुखबिर की सूचना पर विजय पुत्र बालजति निवासी ग्राम मतकुडी सैण, पट्टी हिन्दाव, थाना घनसाली को 28 अददे व 18 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है
पुलिस टीम-
1- अपर उप निरीक्षक शिवशंकर उनियाल
2. हे0का0 129 विनोद कुमार
3. का. 288 रविंद्र चौहान
थाना घनसाली, जनपद टिहरी गढ़वाल
previous post
