Udayprabhat
uttrakhand

नव दम्पत्ति ने घर के आंगन में संतरे की समलौण पौध रोपी।

पौड़ी गढ़वाल। जनपद पौड़ी गढ़वाल के राठ क्षेत्र अंतर्गत विकास खंड पाबो के पट्टी बालीकंडारस्यूं के ग्राम सैंजी में शिवचरण के पुत्र की शादी के बाद नव दम्पत्ति कैलाश एवं कविता ने घर के आंगन में संतरे का समलौण पौधा रोपकर शादी को यादगार बनाने के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया, पौधे के संरक्षण की जिम्मेदारी कैलाश की मां सरोजिनी देवी ने ली, कार्यक्रम का संचालन समलौण आंदोलन की ब्लॉक संयोजिका सीता देवी ने किया। इस अवसर पर गांव की समलौण सेना नायिका बबीता देवी सेना की सदस्य पूजा देवी, रश्मि देवी, धनेश्वरी देवी, आदि ग्रामीण एवं मेहमान उपस्थित रहे। परिवार ने समलौण सेना को पौधारोपण जैसे पुण्य कार्य करने पर सहयोग राशि देकर पुरस्कार स्वरूप भेंट किए।

Leave a Comment