Udayprabhat
uttrakhand

लाखों रुपए के बिजली के तार की चोरी चोरों ने किया बिजली विभाग के नाक में दम, 21 पोल से चोरी कर फरार

अररिया के भरगामा थाने क्षेत्र से बिजली चोरी का मामला सामने आया है। यहां पर रघुनाथपुर उत्तर पंचायत स्थित शेखपुरा गांव से अज्ञात चोरों ने बिजली के 11 हजार वोल्ट के करीब 21 पोल से तार चोरी कर लिए। जिसकी कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। इसकी जानकारी 29 नवंबर बुधवार के अहले सुबह को बिजली विभाग के कर्मचारियों को हुई। इसके आधार पर उन्होंने सीनियर अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद इस संबंध में विभाग के अधिकारियों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है।इस संबंध में बिजली जेई अनुराग कुमार ने बताया कि चोरों के खिलाफ बिजली विभाग की कार्रवाई जारी है। वहीं एसडीओ अमित कुमार से जब इस मामले को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि चोरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए बिजली विभाग पूरी तरह सक्रिय है। दोषी को किसी भी हाल में बक्सा नहीं जाएगा। इस संबंध में एग्जीक्यूटिव प्रशांत कुमार का कहना है कि हम लोग चोर के इस आतंक से परेशान हैं। इस तरीके के कई मामले भरगामा से सामने आए हैं।मामले की गंभीरता को देखते हुए जेई को निर्देश दिया गया है कि वह हर एक पहलू का जांच कर अपने स्तर से चोरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस को लिखें। इस संबंध में थाना अध्यक्ष आदित्य कुमार ने बताया कि अब तक कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुई है। आवेदन मिलने के बाद चोरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment