Udayprabhat
uttrakhandउत्तर प्रदेश

सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में पंचूर गांव में ली अंतिम सांस

देहरादून: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के परिवार से दुखद खबर सामने आई है। उनकी माता सावित्री देवी का उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव स्थित पैतृक आवास पर निधन हो गया। उन्होंने करीब 91 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। उनके निधन की पुष्टि पौड़ी के एसएसपी सर्वेश कुमार ने की है।

जानकारी के मुताबिक, सावित्री देवी का निधन सुबह करीब 11 बजे हुआ। उनके निधन की खबर से परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर है।

लंबे समय से चल रही थीं स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां

सावित्री देवी उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं। इससे पहले 14 मई 2024 को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया था। उस दौरान वह जिरियाट्रिक वार्ड में उपचाराधीन थीं। मां की तबीयत की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनका हालचाल जानने एम्स पहुंचे थे।

पंचूर गांव से जुड़ा है योगी आदित्यनाथ का परिवार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मूल रूप से उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित पंचूर गांव के रहने वाले हैं। उनका परिवार आज भी इसी गांव से जुड़ा हुआ है। उनके पिता आनंद सिंह बिष्ट का वर्ष 2020 में 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।

Leave a Comment