योग्य अभ्यर्थी 22 जनवरी 2026 तक कर सकेंगे आवेदन, प्रशासनिक अनुभव अनिवार्य
देहरादून: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) में अध्यक्ष सहित तीन सदस्यों के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए राज्य शासन ने अधिसूचना जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग में कुल सात सदस्यों का प्रावधान है, जिनमें से आधे सदस्यों को केंद्र या राज्य सरकार में न्यूनतम दस वर्षों का प्रशासनिक अनुभव होना अनिवार्य है।
अधिसूचना के अनुसार, अध्यक्ष सहित कम से कम तीन सदस्य ऐसे होने चाहिए, जिन्होंने केंद्र या राज्य सरकार में श्रेणी-क अधिकारी के रूप में सेवा दी हो। चयनित अध्यक्ष एवं सदस्य अपने पद का कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से अधिकतम छह वर्ष अथवा 62 वर्ष की आयु पूरी होने तक, जो भी पहले हो, पद पर बने रहेंगे।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 22 जनवरी 2026 तक निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया एवं अन्य शर्तों की विस्तृत जानकारी शासन द्वारा जारी अधिसूचना में उपलब्ध है।
