Udayprabhat
uttrakhand

उत्तराखंड पुलिस प्रशासनिक में फेरबदल, 15 एएसपी व 7 डीएसपी के तबादले, 11अधिकारियों को पदोन्नति के बाद नई तैनाती

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस विभाग में शुक्रवार को व्यापक प्रशासनिक फेरबदल किया गया। गृह विभाग की ओर से जारी आदेशों के अनुसार 15 अपर पुलिस अधीक्षकों (एएसपी) और 7 उप पुलिस अधीक्षकों (डीएसपी) के तबादले किए गए हैं। इस दौरान हाल ही में डीएसपी से पदोन्नत हुए 11 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं। इस कदम को प्रशासनिक मजबूती और कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

पदोन्नति के बाद 11 एएसपी को नई पोस्टिंग

डीएसपी से एएसपी पद पर पदोन्नत अधिकारियों को विभिन्न जिलों व इकाइयों में तैनात किया गया है।
एएसपी दीपक सिंह को ऊधमसिंह नगर से टिहरी स्थानांतरित किया गया है।
एएसपी विवेक कुमार को हरिद्वार से एसटीएफ में तैनाती दी गई है।
एएसपी नरेंद्र पंत को हरिद्वार से इंटेलिजेंस हल्द्वानी भेजा गया है।
एएसपी जूही मनराल को इंटेलिजेंस मुख्यालय से पुलिस मुख्यालय में नियुक्त किया गया है।
एएसपी अंकुश मिश्रा को इंटेलिजेंस मुख्यालय से पुलिस मुख्यालय में अपराध एवं कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अन्य एएसपी अधिकारियों के तबादले

गृह विभाग के आदेशों के तहत अन्य एएसपी अधिकारियों का भी स्थानांतरण किया गया है।
एएसपी शाहजहां अंसारी को पुलिस मुख्यालय से यातायात निदेशालय भेजा गया है।
एएसपी जोधराम जोशी को टिहरी से उप सेनानायक पीएसी हरिद्वार नियुक्त किया गया है।
एएसपी राजन सिंह को पुलिस मुख्यालय से एएसपी पीएसी मुख्यालय में तैनाती दी गई है।
एएसपी कमला बिष्ट को सीआईडी हल्द्वानी से एएसपी प्रशिक्षण पुलिस मुख्यालय भेजा गया है।
एएसपी पूर्णिमा गर्ग को देहरादून से एएसपी कार्मिक पुलिस मुख्यालय बनाया गया है।
एएसपी आशीष भारद्वाज को आईआरबी द्वितीय से सीआईडी मुख्यालय स्थानांतरित किया गया है।
एएसपी अविनाश वर्मा को मुख्यमंत्री सुरक्षा से मुख्य सुरक्षा अधिकारी, मुख्यमंत्री सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है।
एएसपी दीपशिखा अग्रवाल को नैनीताल से विजिलेंस हल्द्वानी भेजा गया है।
वहीं, शांतनु पाराशर एसडीआरएफ में उप सेनानायक पद पर यथावत रहेंगे, जबकि अनुषा बडोला एटीसी हरिद्वार में ही उप सेनानायक के रूप में कार्य करती रहेंगी।

7 डीएसपी अधिकारियों का भी हुआ स्थानांतरण

पुलिस मुख्यालय स्तर पर सात डीएसपी अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है।
वंदना शर्मा को चंपावत से देहरादून भेजा गया है।
योगेश चंद को इंटेलिजेंस मुख्यालय से पुलिस मुख्यालय स्थानांतरित किया गया है।
ओशिन जोशी को टिहरी से सीआईडी सेक्टर देहरादून भेजा गया है।
भास्कर लाल शाह को देहरादून से विधानसभा सुरक्षा में तैनात किया गया है।
मनोज के असवाल को देहरादून से इंटेलिजेंस मुख्यालय भेजा गया है।
बलवंत सिंह रावत को इंटेलिजेंस मुख्यालय से अल्मोड़ा स्थानांतरित किया गया है।
गोपाल दत्त जोशी को अल्मोड़ा से इंटेलिजेंस मुख्यालय भेजा गया है।

कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने पर जोर

पुलिस विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह प्रशासनिक फेरबदल विभागीय कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने, कानून-व्यवस्था को मजबूत करने तथा विभिन्न इकाइयों में अनुभवी अधिकारियों की बेहतर तैनाती सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया है।

Leave a Comment