30 मकान मालिकों का 83 पुलिस एक्ट में चालान कर किया 03 लाख रू0 का जुर्माना
देहरादून: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जनपद में संदिग्धों की तलाश हेतु सघन चैकिंग व सत्यापन अभियान जारी है। इसी क्रम में कोतवाली नगर पुलिस ने एएनटीएफ और डॉग स्क्वाड टीम के साथ लक्खी बाग, रीठा मंडी, सिंगल मंडी, कुसुम विहार सहित आसपास के क्षेत्रों में वृहद स्तर पर अभियान चलाया।
अभियान के दौरान पुलिस ने बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों एवं संदिग्ध रूप से घूम रहे लोगों का सत्यापन किया। इस दौरान किरायेदारों का सत्यापन न कराने और अनियमितता पाए जाने पर 30 मकान मालिकों के खिलाफ 83 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं क्षेत्र में संदिग्ध रूप से घूम रहे 4 व्यक्तियों से पूछताछ कर उनका सत्यापन किया गया तथा 81 पुलिस एक्ट में चालान करते हुए 1000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। पुलिस का कहना है कि जनपद में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए यह चैकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।
