Udayprabhat
uttrakhandदेहरादून

सरकार के दावे जमीनी हकीकत से कोसों दूर: कांग्रेस

उत्तराखण्ड़ कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने धराली जाकर वास्तविक स्थिति का मूल्यांकन किया

देहरादून: विगत दिवस उत्तराखण्ड़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व अध्यक्ष एवं सीडब्लूसी सदस्य करन माहरा के सयुक्त नेतृत्व में उत्तराखण्ड कांग्रेस | के एक प्रतिनिधिमंडल ने धराली जाकर वास्तविक स्थिति का मूल्यांकन किया और पाया कि धराली को लेकर राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे दावे जमीनी हकीकत से कोसों दूर हैं।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व अध्यक्ष, सीडब्लूसी सदस्य करन माहरा ने संयुक्त रुप से प्रेस वार्ता को संबोधित कर धराली का आंखों देखा हाल विस्तृत तौर से सांझा किया। गोदियाल ने कहा कि सरकार द्वारा मृत लोगों की संख्या जो बताई जा रही है वह विरोधाभासी है। आपदा प्रबंधन विभाग ने धराली आपदा को लेकर 67 लोगों को मृत या गुमशुदा बताया सरकार में दायित्वधारी मंत्री कर्नल कोठियाल ने 147 के मलवे में दबे होने का बयान दिया और अब राज्य सरकार की ओर से जो सफाई आई है उसमें 52 लोग गायब या मृत बताए जा रहे है।

गोदियाल ने बताया कि उत्तराखण्ड कांग्रेस की फैक्ट फाईडिंग टीम ने पाया कि आपदा को चार माह बीत जाने के बाद भी राज्य सरकार द्वारा ना तो धराली में पुनर्वासए पुनर्निर्माण, राहत, विस्थापन इत्यादि जन जीवन को पटरी पर लाने के लिए कोई कारगर कदम नहीं उठाया गया है, किसी भी क्षेत्र में कोई पहल नहीं कि गई है। गोदियाल ने कहा कि सरकार के दावे पूरी तरह खोखले साबित हो रहे हैं।

Leave a Comment