Udayprabhat
uttrakhandदेहरादून

विकासनगर में बाइक चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

विकासनगर: विकासनगर क्षेत्र में हाल ही में हुई बाइक चोरी की घटना का दून पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में शामिल 19 वर्षीय फरदीन खान को चोरी की गई सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। बाइक चोरी की शिकायत वादी ऋषभ कुमार द्वारा ई-एफआईआर के माध्यम से दर्ज कराई गई थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल और आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी विवरण और मुखबिर की सूचना के आधार पर 23 नवंबर की रात कुल्हाल तिराहे के पास से आरोपी को दबोचा गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मजदूरी करता है और महंगे मोबाइल तथा अच्छे कपड़े पहनने के शौक को पूरा न कर पाने के कारण उसने बाइक चोरी की योजना बनाई थी। वह मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में था, लेकिन कागज न होने के कारण सौदा नहीं हो पा रहा था। इससे पूर्व कि वह दोबारा बाइक बेचने का प्रयास करता, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Comment