Udayprabhat
uttrakhand

उरगम घाटी के इंटर कॉलेज में वन्य जीव सप्ताह एवं हिमालय बचाओ अभियान के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।

जोशीमठ चमोली वन्य जीव वन्य जीव सप्ताह एवं हिमालय बचाओ अभियान के तहत संयुक्त बैठक का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज उर्गम में आयोजित किया गया वन्य जीवों का महत्व विलुप्त हो रहे वन्य जीव की पहचान संकटग्रस्त वन्यजीवों के आवास,जैव विविधता के विषय पर निबंध प्रतियोगिता एवं सामान्य ज्ञान पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया इस कार्यक्रम का आयोजन नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क जोशीमठ, जनदेश सामाजिक संगठन के द्वारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर रेंज अधिकारी जोशीमठ रेंज गौरव नेगी ने कहा पर्यावरण संतुलन से ही वन्य जीव की रक्षा हो सकती है वन्य जीव मानव संघर्ष रोकने के लिए हर व्यक्ति को प्रयास करना होगा संकटग्रस्त बने जीवन के आवास को भोजन की व्यवस्था में लोगों को मदद करना होगा जंगलों में मिश्रित प्रजाति के वर्षों के साथ फलदार पौधों का रोपण करना पड़ेगा जिससे कि उन्हें प्राप्त रूप से खाने को जंगल में मिल जाए जनदेश संस्था के सचिव लक्ष्मण सिंह नेगी ने कहा कि प्रकृति के साथ सामंजस्य बनकर ही विकास को आगे बढ़ना होगा हमें अपनी जरूरत को पूरा करने के साथ वन्य जीवों के भोजन के बारे में भी विचार करना होगा जंगलों पर अत्यधिक दबाव के कारण भी जंगली जानवर गांव की और आकर खेती को नुकसान कर रहे हैं हमें जलवायु परिवर्तन को समझना होगा और इसके लिए सामूहिक कार्य योजना बनानी होगी जब तक हम लोग प्रकृति के अनुरूप विकास योजनाओं को नहीं बनाएंगे इस तरह का संकट बढ़ता रहेगा मानव वन्य जीव संघर्ष प्रदेश पर में लगातार बढ़ रहे हैं इसका एक बड़ा कारण है कि हम लोगों ने वनों पर अत्यधिक दबाव डाल दिया है या हम उन पर निर्भर हो गए हमें इसके बारे में विचार करना पड़ेगा की कितनी हमें आवश्यकता है और कितने बने जीवन के लिए आवश्यक है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों के लिए नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क जोशीमठ के द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया।

Leave a Comment