उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, डॉ. अपनी धर्मपत्नी सुदेश धनखड़ के साथ 23 दिसंबर को हरिद्वार आकर गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित किये जा रहे वेद विज्ञान महाकुंभ के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेने वाले हैं। बता दें कि स्वामी दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती और स्वामी श्रद्धानंद के बलिदान दिवस पर गुरुकुल कांगड़ी द्वारा इस वेद विज्ञान महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। वहीं उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर तैयारियों भी जोरों शोरों से चल रही है
