जोशीमठ चमोली कर्ण प्रयाग ब्लॉक के चौडली गांव में जनदेश एवं एक्शन एड इंडिया एसोसिएशन ने एच आर डी की एक बैठक की गई जिसमें जल जंगल जमीन के अलावा सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई महिला हिंसा बाल हिंसा के विषयों पर भी चर्चा की गई उसमें महिलाओं ने बढ़ चढकर भाग लिया लोगों ने कहा कि जंगली जानवरों के द्वारा फसल नुकसान किया जा रहा है गांव में बंदरों के द्वारा बहुत नुकसान किया जा रहा है जंगली जानवरों की खेती नुकसान के कारण लोग और खेती करना बंद कर रहे हैं जो चिंता का विषय है लोग खेती करना बंद कर देते हैं लोगों का गांव से बाहर पलायन होगा खाद्य सुरक्षा का संकट बढ़ जाएगा मोटे अनाज लोग अधिकांश बोते रहे हैं इन अनाजों को बौना बंद कर देंगे तो पहाड़ी खेती और मोटे अनाजों को बचाने के लिए आगे आने की आवश्यकता है । इस बैठक में एचआरडी शिवनारायण के अलावा अध्यक्ष समूह की अध्यक्ष आदि लोगों ने भाग लिया।
