Udayprabhat
uttrakhandराज्य

चांदपुर में भारतीय प्रेस क्लब की बैठक संपन्न

चांदपुर में भारतीय प्रेस क्लब की बैठक संपन्न

चांदपुर में भारतीय प्रेस क्लब की एक आवश्यक मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में आगामी हिंदी पत्रकारिता दिवस को मनाने के लिए विचार विमर्श किए गए । वहीं प्रेस क्लब संगठन के पांच पत्रकारों ने संगठन से प्रभावित होकर संगठन की सदस्यता ग्रहण की और प्रेस क्लब संगठन का भारतीय प्रेस क्लब संगठन में विलय कर लिया। जिसके चलते संगठन से आए पत्रकार विनोद शर्मा को संरक्षक मनोनीत किया गया है। इसके बाद 8 जून को हिंदी पत्रकारिता दिवस मनाने पर पत्रकारों ने सहमति जताई। इस अवसर पर अध्यक्ष अनिल शर्मा, संरक्षक विनोद कुमार शर्मा, आफताब आलम, मो० शाहिद, जोगेंद्र सिंह,मो० गुलफाम, फैसल शेख, नवाब अहमद , राधा रानी , शक्ति शर्मा, बहादुर शाह जफर, अमित शर्मा, आदि पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a Comment