Udayprabhat
uttrakhandक्राइमराज्य

लड़की के साथ की छेड़छाड़ कर हुआ फरार

कारपेंटर की घिनौनी करतूत लड़की के साथ की छेड़छाड़ कर हुआ फरार

जानकारी के मुताबिक रविवार को चम्बलपुल स्थित फर्नीचर की दुकान का कारीगर अयान घर काम करने आए कारपेंटर ने दुस्साहसिक घटना को अंजाम दिया और फरार हो गया। उसने घर में अकेली युवती के साथ अश्लीलता की बताया जा रहा है कि घर में उस समय उनकी 18 वर्षीय बहन अकेली थी। आरोप है कि कारीगर ने पहले डराते हुए उनकी बहन से इंस्टाग्राम आईडी और एक गुलाब का फूल मांगने के बाद यह कहकर मौके से भाग गया कि जल्द ही दोबारा मिलेगा। पीड़िता के भाई की तहरीर पर काठगोदाम पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। काठगोदाम थानाक्षेत्र में रहने वाली पीड़िता के भाई ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा छेड़छाड़ करते हुए दोबारा आने की बात कहकर फरार हो गया। शाम को जब परिजन घर लौटे तो युवती ने पूरी बात बताई। काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 77 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Comment