कोटद्वार। दुगड़डा ब्लॉक के अंतर्गत नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित शहीद मेले में सन्देश कला सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था के लोकगायक संजय सिंह रावत व साथी कलाकारों तथा संस्कृति विभाग देहरादून द्वारा दी गई लोकगीतों व लोकनृत्यों की शानदार प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम का शुभारम्भ पूर्व प्रधानाचार्य राम आवतार गर्ग द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोकगायक संजय सिंह रावत ने “बाबा महाबगढ़ बल तेरी चौदिशों ह्वे हाम” से कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। उसके बाद पौसतु का छूमा मेरी भाग्यानी बो, मैं तो नहीं जाऊंगा नेपाल, ब्वाडा ब्या ब्या ब्या, कन मो मॉर्डन जमनू ऐगे व पौड़ी की बांद च जैसी प्रस्तुतियां ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। गायिका संजना गुसाईं ने मुल मुल केकु हैसनी छै तू, व योगेन्द्र के द्वारा गाए गीतों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामवतार गर्ग ने कहा कि शहीद मेले में आयोजित कार्यक्रम में गायक संजय सिंह रावत व साथी कलाकारों द्वारा शानदार प्रस्तुतियां दी गई, साथ ही जनता को मनोरंजन के साथ-साथ जागरूक भी किया गया। इसके लिए संजय सिंह रावत की टीम को बहुत-बहुत बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। संजय सिंह रावत के द्वारा जनहित में गाए गए गीत मूल निवास व भू कानून पर आधारित गीत को भी खूब सराहा गया। संजय सिंह रावत के संगीत निर्देशन भूपेन्द्र, शोरभ शोरियाल, दीपक पंवार, राकेश राज व ऋषि ध्यानी ने कार्यक्रम में संगत दी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शौरभ गुप्ता, ई ओ गोवर्धन जोशी, संजीव कपूर, प्रदीप बडोला, दीपक ध्यानी गिरीश गौड़ आदि मौजूद रहे।
