Udayprabhat
उत्तर प्रदेशराज्य

अधिकाधिक वृक्षा रोपण कर बाघों की विलुप्त हो रही प्रजातियों को बचाना है।

पर्यटन का तेजी से हो रहा विकास : जिलाधिकारी
अधिकाधिक वृक्षा रोपण कर बाघों की विलुप्त हो रही प्रजातियों को बचाना है।
बिजनौर
जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में पर्यटन विकास कार्यों से संबंधित बैठक अमानगढ़ में आयोजित हुई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा, डीएफओ बिजनौर, उपायुक्त उद्योग, अधिशासी अभियंता लोनिवि, नजीबाबाद, पर्यटन अधिकारी बरेली, एसडीओ वन सहित ग्रामीण बंधु मौजूद थे। उन्होंने मीटिंग के दौरान वन विभाग एवं अन्य संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि अमानगढ़ क्षेत्र में जहां भी सार्वजनिक खाली भूमि उपलब्ध है, वहां पर वृक्षारोपण कराना सुनिश्चित करें तथा कोई भी रिक्त स्थान वृक्षारोपण हुए बिना न पाया जाए। उन्होंने बताया कि आगामी 29 जुलाई,24 वर्ल्ड टाईगर दिवस मनाया जाएगा, जिसका मुख्य उद्देश बाघों की विलुप्त हो रही प्रजातियों का बचाना एवं उनके संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने वर्ल्ड टाईगर दिवस के अवसर पर विभागीय अधिकारियों को वृहद्व वृक्षारोपण कार्यक्रम संचालित करने तथा वन्य जीवों के प्रति आमजन में जागरूकता से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन करने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में पर्यटन का बहुत तेजी से विकास हो रहा है। धार्मिक, ऐतिहासिक, पौराणिक पर्यटन स्थलों के विकास साथ-साथ हमारा फोकस ईको, एडवेंचर, वन्य क्षेत्र और रूरल टूरिज्म पर भी हैं। उन्होंने अमानगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में पर्यटकों के लिए होटल, रिजार्ट, रेस्टोरेन्ट एवं एडवेंचर पार्क बनाने की तैयार करने के लिए औद्योगिक घरानों को प्रेरित करने के निर्देश दिए। जिससे अधिक से अधिक पर्यटको को आकर्षित किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि अभ्यारण में सुविधाओं के विस्तार से विभिन्न प्रकार के रोजगार के अवसर सृजित होंगे, जिससे स्थानीय लोगों को भी रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

Leave a Comment