Udayprabhat
उत्तर प्रदेशराज्य

खबर छपी तो टूटी ब्लॉक अधिकारियो की नींद,खबर का असर

खबर छपी तो टूटी ब्लॉक अधिकारियो की नींद

छः आवारा निराश्रित पशुओं को पकड़कर गौशाला भिजवाया

खबर का असर

जलीलपुर

सांध्य दैनिक उदय प्रभात की खबर का असर एक बार फिर देखने को मिला है । जहां जलीलपुर क्षेत्र में आवारा निराश्रित पशुओं की बाढ़ को लेकर एक खबर “जलीलपुर ब्लॉक क्षेत्र में निराश्रित पशुओं की बाढ़” हैडिंग से प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी ,जिसका जलीलपुर विकासखंड अधिकारी ने तत्काल संज्ञान लिया । खबर छपते ही ब्लॉक के जिम्मेदार अधिकारी आवारा पशुओं को पड़कने लग गए । ग्राम विकास अधिकारी से जानकारी करने पर पता चला कि करीब छः आवारा पशुओं को पकड़ा गया है। जिसमें तीन गाय और तीन सांड शामिल है। तीनो सांडों को स्याऊं नंदी गौशाला में तो तीनो गायों को जलीलपुर गौशाला में छुड़वाया गया है।

Leave a Comment