Udayprabhat
उत्तर प्रदेशराज्य

नजीबाबाद नगर पालिका सफाईकर्मी प्रीतम की प्रशंसा

नजीबाबाद नगर पालिका सफाईकर्मी प्रीतम की प्रशंसा

नजीबाबाद नगर पालिका में एक ऐसा कर्मचारी है जो नजीबाबाद की बेहतर साफ सफाई के लिए जाना जाता है। नजीबाबाद से सामाजिक मुद्दों पर काम करने वाले मोईन समाजसेवी ने बताया कि जब से नगर पालिका में सुपरवाइजर प्रीतम भाई आए हैं तब से नगर साफ सफाई के मामले में चमकनें लगा है।
सभी गली मोहल्ले के लोगों ने भी सुपरवाइजर प्रीतम की तारीफ जाहिर की है।
लोगो ने बताया कि जब भी कहीं गंदगी होती है कोई भी प्रीतम भाई को फोन करें तो वह तुरंत सफाई के लिए उल्टे पैर चले आते हैं । साथ ही समाजसेवी मोइन ने अध्यक्ष मौ मुअज्जम इंजीनियर की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें खुशी है कि प्रीतम जैसे लोग इंजीनियर मुअज्जम खां नगर पालिका में लेकर आए। नजीबाबाद की जनता ने चेयरमैन के माध्यम से सफाई कर्मी को लेकर साफ सफाई करने वाले सुपरवाइजर प्रीतम का आभार प्रकट किया है।

Leave a Comment