तय रूट के वावजूद दूसरे रूट पर दौड़े सैकड़ो ट्रक, थाना प्रभारी ने नियमों का पालन करा वापस भेजे
नजीबाबाद में हर हाल में स्थापित होगा कानून का राज
बिजनौर
श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के चलते जिला प्रशासन ने पूर्व में ही बड़े वाहनों के लिए रूट डायवर्सन कर दिया था परंतु इसके वावजूद भी केवल अपनी मनमानी करते हुए बड़े वाहन चालक नियमों को तोड़ने में लगे है हालंकि थाना क्षेत्र में कानून और नियमों का पालन कराने में जुटे नजीबाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक संजय तोमर ने सभी वाहनों को शहर में दाखिल होने से पहले ही हाइवे पर रूकवा दिया ।
प्राप्त समाचार के अनुसार आज थाना नजीबाबाद क्षेत्रांतर्गत नजीबाबाद बिजनौर हाइवे पर सैकड़ो घोड़ा ट्रक वाहनों की लंबी कतारें दिखाई दी । जानकारी करने पर पता चला कि श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के चलते पहले ही बड़े वाहनों के लिए रूट डायवर्जन किया जा चुका है । बावजूद जानकारी के यह लोग एक एक वाहन चालक झूठ बोलकर और प्रार्थना कर निकलने की कोशिश करता है। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय तोमर ने बताया कि जब पुराने ढर्रे रवैय्ये को साइड कर कानून का कड़ाई से पालन कराया गया तो घंटे भर में ही मनमाने वाहन चालकों की कतार लग गई । उन्होंने साफ तौर पर कहा कि नियमों से कतई भी खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा । सभी वाहनों को वापस बिजनौर भेजा जाएगा जिन्हे तय रूट से ही जाना होगा ।
बता दें कि नजीबाबाद में कानून का सख्ती से पालन कराने वारदातो को लगभग शून्य करने और अपने थाने सहित अन्य थानो के मामले खोलकर रख देने के चलते थाना प्रभारी निरीक्षक संजय तोमर नजीबाबाद की आवाम के दिलो में बस गए हैं। जिला प्रशासन के आदेशों और कानून का क्षेत्र में कड़ाई से पालन कराया जायेगा । नाजीबाबाद थाना क्षेत्र में कानून का राज स्थापित करने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जायेगी । सभी वाहन स्वामी मनमानी के चलते वाहनों को इस और से लेकर गुजरना चाहते है जबकि प्रशासन ने बड़े वाहनों के मंडावर वाला मार्ग खोला हुआ है। सभी वाहनों को वापस बिजनौर भेजा जाएगा और बिजनौर से तय रूट से ही आगे की ओर वाहन स्वामी अपने गंतव्य को जा सकेंगे ।
