Udayprabhat
क्राइम

फ्लैट दिलाने के नाम पर लगाया लाखोें का चूना, मुकदमा दर्ज

देहरादून| देहरादून(dehradun) में ठगी के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है. आइएसबीटी(ISBT) के निकट फ्लैट दिलाने के नाम पर महिला सहित तीन आरोपितों ने नौ लाख रुपये की ठगी कर दी. नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस(Police) ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. गहली यमकेश्वर पौड़ी गढ़वाल निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि रेखा भट्ट, सुमन लाल व इलमचंद ने आइएसबीटी के निकट फ्लैट दिलाने के नाम पर उनसे तीन लाख रुपये ले लिए. मुकेश कुमार ने जब इकरारनामा बनाने की बात की तो आरोपित टाल मटोल करने लगे. इसी तरह तीनों आरोपितों ने जयश्री देवी आमपड़ाव कोटद्वार और दीवान सिंह निवासी ग्राम कुंडबगड़ जिला चमोली गढ़वाल(Chamoli Garhwal) से भी फ्लैट के नाम पर तीन-तीन लाख रुपये ले लिए. नेहरू कॉलोनी के एसओ दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि महिला रेखा भट्ट, सुमन लाल और इलमचंद निवासी माता मंदिर रोड के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

Leave a Comment