Udayprabhat
क्राइम

नगर निगम के मेयर पर शादीशुदा महिला पर छेड़छाड़ के आरोप का मामला, महिला के बयान दर्ज

देहरादून। मेयर पर छेड़छाड़ के आरोप लगाने वाली महिला के पुलिस ने बयान दर्ज किए हैं. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. मेयर गौरव गोयल के पूर्व कर्मचारी की पत्नी ने उनपर 25 दिसंबर को कैंप कार्यालय में छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए थे. महिला का आरोप था कि उसके पति की तनख्वाह नहीं दी जा रही थी. जब वह तनख्वाह लेने 22 दिसंबर को महापौर के घर गये तो वहां पर उसके पति को बंधक बनाकर पीटा गया. इसके बाद पुलिस बुलाकर उसके पति को जेल भेज दिया गया.

इसी सिलसिले में वह महापौर से उनके कैंप कार्यालय में मिलने गयी थी. उसी दौरान महापौर ने उनसे छेड़छाड़ की थी। महिला का पति भी इस समय जमानत पर बाहर आ चुका है.
पीड़ि‍त महिला पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने अभी तक उसका मुकदमा दर्ज नहीं किया है। राजनीतिक पहुंच के चलते मामला जांच के नाम पर लटकाया गया है. इस मामले में बुधवार को गंगनहर कोतवाली की महिला विवेचक हिमानी रावत ने पीड़ित महिला को बयान देने के लिए कोतवाली गंगनहर बुलाया. महिला विवेचक ने पीडि़त महिला के करीब दो घंटे तक बयान दर्ज किए. गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज मैनवाल ने बताया कि महिला के आरोपों की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है.

Leave a Comment