दिल्ली के एक घर में दो बहनों की आग के दौरान दम घुटने से मौत हो गई। मंगलवार को घर में आग लगने के बाद दो बहनों गुल आशना जो 15 साल की और अनाया 13 साल की ने खुद को अपने कमरे के बाथरूम में बंद कर लिया था धुएं के कारण दम घुटने से दोनों की मौत हो गई । उनके किसी परिचित ने बताया कि घर में जिस समय आग लगी दोनों बहने अपने कमरे में सो रही थी आग लगने के बाद में बाथरूम में बंद हो गई उनको लगा शायद बाथरूम के अंदर धुआं नहीं पहुंचेगा परंतु बाद में जब उनका दम घुटने लगा तो बच्चों ने लखनऊ में अपने पिता हाजी सलीम को कॉल की। उन दोनों बहनों ने अपनी अम्मी गुलिस्ता को भी कॉल किया। जिस समय आग लगी उस समय हाजी सलीम के भाई और मुरादाबाद से विधायक हाजी मोहम्मद नासिर करोल बाग में किसी काम से गए हुए थे खबर मिलने के बाद तुरंत वो भाई के मकान पर पहुंचे।”पापा हमें बचा लो, दम घुट रहा है…। यह आखिरी बोल थे हाजी सलीम कुरैशी के फोन पर उनकी बेटी के”। इन्हीं दर्दनाक शब्दों के साथ उन दोनों बहनों की दम घुटने से मौत हो गई
