बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है. फिलहाल सीरीज में बांग्लादेश टीम 1-0 से आगे है. जबकि दूसरे मैच में भी उसने शिकंजा कस लिया है. आज बांग्लादेश के पास पाकिस्तान को उसी के घर में क्लीन स्वीप करने का ऐतिहासिक मौका है. सीरीज में बाबर आजम, कप्तान शान मसूद जैसे तमाम प्लेयर अपनी छाप नहीं छोड़ सके
बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान दौरे पर गदर मचा दिया है. उसने यहां दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. जबकि दूसरे मैच में भी शिकंजा कस लिया है. आज (3 सितंबर) बांग्लादेश के पास पाकिस्तान को उसी के घर में क्लीन स्वीप करने का ऐतिहासिक मौका है.
यदि बांग्लादेश के खिलाफ अपने ही घर में पाकिस्तान टीम हारती है, तो यह उसके लिए अपने ही फैन्स के सामने शर्मसार होने जैसा है. सीरीज में बाबर आजम, कप्तान शान मसूद जैसे तमाम प्लेयर अपनी छाप नहीं छोड़ सके. यह दोनों ही टेस्ट मैच रावलपिंडी में खेले गए. पहला मुकाबला बांग्लादेश ने 10 विकेट से जीता था
