Udayprabhat
देशराजनीति

सीबीआई की टीम तिहाड़ जेल में के कविता से मामले में करेगी पूछताछ

के कविता को ईडी ने 15 मार्च को दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। अब दिल्ली की अदालत ने सीबीआई को बीआरएस नेता से पूछताछ की अनुमति दे दी है। सीबीआई ने कोर्ट में याचिका दाखिल करके के कविता से न्यायिक हिरासत में पूछताछ की अनुमति मांगी

अदालत ने दिल्ली शराब घोटाले मामले में सीबीआई को बीआरएस नेता के. कविता से तिहाड़ जेल में पूछताछ करने की अनुमति दे दी है। तेलंगाना के पूर्व सीएम और बीआरएस एमएलसी के कविता न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में बंद हैं

दिल्ली शराब घोटाले में बीआरएस नेता के कविता की मुश्किलें बढ़ने वाली है। अब सीबीआई की टीम ने तिहाड़ जेल में के कविता से मामले में पूछताछ करेगी।  खास बात है कि तेलंगाना के पूर्व सीएम केसीआर की बेटी के. कविता को 15 मार्च को ईडी ने गिरफ्तार किया

इससे पहले गुरुवार को राउज एवेन्यू कोर्ट ने के कविता की अंतरिम जमानत याचिका पर दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया। अदालत इसपर आठ अप्रैल को फैसला सुनाएगी। ईडी ने जमानत का विरोध किया कोर्ट से सीबीआई को पूछताछ करने की परमिशन मिल गई है

Leave a Comment