Udayprabhat
राजनीति

आम आदमी ने गैरसैण में हुए लाठीचार्ज के विरोध में किया पैदल मार्च

आप कार्यकर्ताओं ने गैरसैण में महिलाओं व बुजुर्गों पर लाठीचार्ज का विरोध प्रकट किया

उदय प्रभात

कोटद्वार। गैरसैण (Gairsain)  में सत्र के दौरान पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बुजुर्गों पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में आम आदमी पार्टी (Aam Admi Party)कार्यकर्ताओं ने हिन्दू पंचायती धर्मशाला से झंडा चौक (Jhanda Chowk) तक पैदल मार्च निकाला. जिसमें पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित आम जनता भी शामिल हुई. 

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द वर्मा ने कहा कि एक तरफ महिलाओं के जुड़ाव की बात कहरही है और दूसरी तरफ गैरसेंण में सरकार के इशारे में पुलिस (Police) ने जो कार्यवाही की है, हम उसकी निंदा करते हैं. यह सरकार अपनी नाकामयाबी को छुपाने के लिये आये दिन इसी तरह दमन करने का काम करती है. लेकिन जनता अब जाग चुकी है और आने वाले चुनाव में डबल इंजन की सरकार (Double engine Government) को इसका जवाब दिया जाएगा.

उत्तराखंड : विधानसभा सत्र के दौरान मचे बवाल पर मुख्यमंत्री ने दिए मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश

 

http://udayprabhat.co.in/hindi-news-uttarakhand-tragedy-singer-jubin-nautiyal-contributes-cm-relief-fund/

Leave a Comment