Udayprabhat
दुनियाराजनीति

दक्षिण कोरिया का दूसरा जासूसी उपग्रह

दक्षिण कोरिया का दूसरा जासूसी उपग्रह फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से स्थानीय समय के अनुसार रविवार शाम को छोड़ा गया। दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि उपग्रह को रॉकेट से सफलतापूर्वक अलग कर दिया गया है। ‘स्पेसएक्स’ के साथ एक अनुबंध के तहत दक्षिण कोरिया को 2025 तक पांच जासूसी उपग्रह प्रक्षेपित करने हैं। दक्षिण कोरिया का पहला जासूसी उपग्रह पिछले साल एक दिसंबर को कैलिफोर्निया के वैंडेनबर्ग स्पेस फोर्स बेस से  भेजा गया था।

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन मिसाइल परीक्षण करने को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। उत्तर कोरिया लगातार अपने हथियारों के बेड़े को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाता जा रहा है। हाल ही में उत्तर कोरिया ने ठोस ईंधन से संचालित मध्यम दूरी की एक नई हाइपरसोनिक मिसाइल का परीक्षण किया था। दक्षिण कोरिया का हमेशा से यह कहना रहा है कि उत्तर कोरिया उसे उकसाने के लिए इस तरह के मिसाइल परीक्षण कर रहा है, इस तरह का परीक्षण कोरियाई प्रायद्वीप की शांति के लिए गंभीर खतरा हैं। अब किम की हर हरकत पर  सियोल की नजर रहेगी
साउथ कोरिया के इस कदम से उत्तर कोरिया की नींद उड़ गई
दक्षिण कोरिया ने अपनी सैन्य क्षमताओं में इजाफा करते हुए अपना दूसरा सैन्य जासूसी उपग्रह प्रक्षेपित कर दिया है। दक्षिण कोरिया का यह सैन्य उपग्रह खासतौर पर उत्तर कोरिया की सैन्य गतिविधियों पर नजर रखेगा।

Leave a Comment