Udayprabhat
उत्तर प्रदेशराज्य

बिजनौर में किसानों की महापंचायत का हुआ आयोजन, कई हजार किसानों प्रशासन को दिखाई ताकत

बिजनौर| दिल्ली में हुए उपद्रव के बाद किसानों के कई संगठनों ने जहां अपना धरना समाप्त कर दिया है , वहीं कुछ संगठनो ने अभी भी दिल्ली में डेरा डाला हुआ है. किसानों का आंदोलन अभी खत्म होता नजर नहीं आ रहा है, जिसके चलते उत्तर प्रदेश(Uttar Pradesh) के बिजनौर जिले में किसानो की एक महापंचायत का आयोजन किया गया है. महापंचायत(Mahapanchayat) में कई हजार की संख्या में किसानों ने प्रतिभाग करते हुए शासन-प्रशासन को एक बार फिर अपनी ताकत का अहसास करा दिया है.

महापंचायत के मद्देनजर जहां एक ओर प्रशासन ने कमर कसते हुए चाक-चौबंद के इंतजाम किये हुए हैं, वही सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल सहित पीएससी(PSC) की पांच कम्पनियों को तैनात किया गया है. साथ ही अधिकारियों को किसानों की सुरक्षा सहित उनसे वार्ता के लिए अग्रेसित किया हुआ है.
जनपद में हो रही महापंचायत में किसान दिल्ली(Delhi) में हुए उपद्रव पर विचार सहित किसान नेताओ पर दर्ज हुए केस(Case) को वापस लेने की मांग रख सकते है. साथ ही कई किसान संगठनों के आंदोलन खत्म कर लेने के बाद किसान कानून खत्म करने बजाय उसमें संशोधन जैसे बातों पर भी अब अपनी सहमति जाहिर कर सकते है. जिसके बाद सरकार और किसान दोनों की नाक नीची होने से बच जाएगी और समाधान भी निकल आएगा.

Leave a Comment