Udayprabhat
उत्तर प्रदेशराज्य

गांव में शौचालय बनाने को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा, जमीन पर फंसा पेंच

बिजनौर| नांगल सोती क्षेत्र के ग्राम रायपुर खास मंड्डयो मैं शौचालय बनाने को लेकर ग्रामीणों ने विरोध किया. पंचायत में जमीन ना होने के कारण शौचालय का निर्माण नहीं हो पाया है क्योंकि जिस जगह लेखपाल साहब ने शौचालय बनाने के लिए जमीन को चिन्हित किया है वह ग्राम समाज की भूमि है, जबकि कुछ वर्षों पूर्व गांव के ग्रामीणों ने उस जमीन को रविदास धर्मशाला के लिए नींव निर्माण कराकर रविदास का झंडा लगा दिया था.

लेखपाल फूल सिंह ने बताया कि जगह पूरी पंचायत में कहीं भी ठीक नहीं है. यही एक जगह है ऐसी थी जहां पर शौचालय निर्माण कराना उचित रहेगा. हम प्रयासरत हैं कि कहीं और जमीन चिन्हित कर निर्माण जल्द कराना शुरू करेंगे. उधर पंचायत सचिव नीरज शर्मा का कहना है कि जैसे ही लेखपाल द्वारा जमीन को शौचालय के लिए चिन्हित किया जाएगा वैसे ही वह निर्माण कराना शुरू कराएंगे. भूमि ना मिलने के कारण शौचालय निर्माण को शुरू नहीं किया गया. ग्रामीणों का कहना है कि रविदास धर्मशाला के आसपास कहीं भी शौचालय नहीं बनेगा. भूमि इतनी नहीं है जो कि शौचालय बनवाया जाए पंचायत में और भी ग्राम पंचायत की जमीन है वहीं पर शौचालय बनवाना चाहिए.

http://udayprabhat.co.in/wish-i-could-pack-and-take-away-uttarakhand-weather-to-bengal/

Leave a Comment