कंगना रनौत के चेहरे पर पड़े थप्पड़ का विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इस समय नई सांसद और एक्ट्रेस से जुड़ी ये घटना सुर्खियों में बनी हुई है। अभी तक इस विवाद पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कुछ उस कांड की निंदा कर रहे हैं, तो कुछ सीआईएसएफ अधिकारी को सपोर्ट कर रहे हैं।
अब कंगना रनौत ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया पर एक लंबा-चौड़ा नोट शेयर किया और उन लोगों की आलोचना की है, जो सीआईएसएफ महिला कांस्टेबल के समर्थन में सामने आए हैं और उन्होंने अपनी नाराजगी भी जाहिर की है।
कंगना रनौत इस समय काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। कुछ दिनों पहले चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक महिला सीआईएसएफ ऑफिसर ने उन्हें थप्पड़ मार दिया था। इसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए और इस मामले ने तूल पकड़ लिया। इसके बाद कई लोगों ने इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी। कुछ ने इसे सपोर्ट किया तो कुछ ने निंदा की।कुछ दिन पहले कंगना सांसद बनने के बाद पहली बार दिल्ली आ रही थी और उस दौरान चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की एक महिला ने एक्ट्रेस को थप्पड़ मारा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।
अगर आप अपराधियों के साथ हैं, तो देश के सारे कानूनों को तोड़कर अपराध करने की भावना से जुड़े हैं। अगर आप किसी के इंटीमेट जोन में घुसने, उनकी इजाजत के बिना उनके शरीर को छूने और उन पर हमला करने से सहमत हैं, तो आप बलात्कार या हत्या से भी सहमत हैं। आपको अपनी मनोवैज्ञानिक आपराधिक प्रवृत्तियों में गहराई से देखना चाहिए, मेरा सुझाव है कि प्लीज योग और ध्यान करें। वरना जीवन एक कड़वा और बोझिल अनुभव बन जाएगा। कृपया इतना द्वेष, घृणा और ईर्ष्या न रखें, अपने आप को मुक्त करें।
