किरतपुर में घर में घुसे दबंगो ने की मारपीट
नगर के मौहल्ला मिर्जापुरा निवासी एक व्यक्ति को मौहल्ले के ही कई लोगो ने लात घूसों, लाठी डंडो से मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है
घटनाक्रम के अनुसार शादाब उर्फ शोबी पुत्र दाऊद खान निवासी मौहल्ला मिर्जापुरा शनिवार की रात्रि घर के अंदर बैठा था तभी मोहल्ले व पड़ोस के 4 व्यक्ति वसीम पुत्र रफीक उर्फ बुंदु, आदिल चाँद, आसिफ उर्फ बुल्ली पुत्रगण इकबाल व स्वयं इकबाल कुरैशी एक राय होकर शादाब उर्फ शोबी के घर दरवाज़े पर चढ़ आये और गन्दी गन्दी गलियां देते हुए उसे बाहर आने के लिए ललकारने लगे। शोबी जैसे ही दरवाज़ा खोलकर बाहर निकला वैसे ही चारो व्यक्तियों ने उसके साथ लाठी डंडो व लात घुसो से मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर परिजन व पड़ोसी इकट्ठा हो गए और शोबी को बमुश्किल हमलावरों से बचाया । आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। शोबी की और से पुलिस में तहरीर दी गई जिनमे चारो आरोपियों के खिलाफ धारा 323,504,506 के अंतर्गत मुकद्दमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
