Udayprabhat
उत्तर प्रदेशक्राइमराज्य

चांदपुर में गुंडों ने बाबू पर किया जानलेवा हमला

चांदपुर में गुंडों ने बाबू पर किया जानलेवा हमला

बिजनौर

थाना चांदपुर के बास्टा पुलिस चौकी के बीबीपुर में बीती रात्रि में बाबू पुत्र कमरुद्दीन जो मंडी से चंद कदमो की दूरी पर रिंग बनाने का काम करते है। रात्रि में वह मंडी समिति से होते हुए अपने घर जा रहा था। इस दौरान अज्ञात हमलावरों ने मंडी समिति में लाठी, डंडो, धारदार हथियार से हमला बोल दिया। हमले में पीड़ित बाबू घायल हो गया। बामुश्किल पीड़ित ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। वही शोर सुनकर लोग इकठ्ठा हो गए। आरोपी मौका पाकर वहां से फरार हो गए। पीड़ित ने थाना चांदपुर पर तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल कराया है और आरोपियों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी खंगालने में लगी हुई है।

Leave a Comment