बहेड़ी ब्रह्मनान में कल आयोजित होगा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस
मुरादाबाद
विगत वर्षों की भांति जनपद के डी.एन.शर्मा इण्टर काॅलिज बहेड़ी ब्रह्मनान में कल 21 जून 2024, शुक्रवार को प्रातःकाल 5 बजे से अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस ‘ स्वयं और समाज के लिए योग ‘ धीम पर आयोजित किया जायेगा। इस मौके पर कॉलेज प्रशासन द्वारा सभी क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, पत्रकार बन्धुओं एवं क्षेत्रवासियों को आमंत्रित किया गया है । यह जानकारी योग टीम के प्रशिक्षक कुलदीप कुमार द्वारा दी गई है । बता दें कि प्रति वर्ष कॉलेज प्रशासन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है जिसके माध्यम से क्षेत्रीय लोगो को स्वस्थ रहने के लिए न केवल योग कराया जाता है बल्कि उनके जीवन में हमेशा काम आने वाली योग क्रियाओं से उन्हे परिचित कराकर प्रतिदिन योग करने के लिए प्रेरित किया जाता है।
