नहटौर में शिक्षामित्र की गोली मारकर हत्या
आधी रात को अज्ञात हत्यारो ने दिया वारदात को अंजाम
बिजनौर में एक शिक्षामित्र की गोलीमार कर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है । यहां आधी रात को हत्यारो ने शिक्षामित्र को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया और फरार हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना नहटौर क्षेत्र के गांव सलेमपुर में रहने वाले शिक्षा मित्र रानू शुक्रवार की देर शाम को खाना-पीना खाने के बाद कमरे में सो रहे थे। रात एक बजे कमरे से गोली चलने की आवाज सुनाई दी तो दूसरे कमरे में सो रहे घरवाले बाहर निकले। कुछ लोग रानू के कमरे से भागते हुए नजर आये। परिजन युवकों को पकड़ने की बजाए कमरे में पहुंचे तो देखा कि रानू का शव खून से लतपथ हालत में पड़ा हुआ है। परिवार के लोग रानू को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। रानू की हत्या की सूचना मिलने पर शनिवार की सुबह पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
