यूपी के बुलंदशहर में कोतवाली देहात क्षेत्र के एक युवक पर उसकी पत्नी के प्रेमी ने साथियों के साथ हमला कर दिया। युवक का आरोप है कि पत्नी के मायके के युवक से अवैध संबंध है। उसका वीडियो उसके पास है। पुलिस ने प्रेमी समेत चार आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
युवक सऊदी अरब में रहकर नौकरी करता है। बीते दिनों उसे पत्नी का वीडियो मिला जिसमें वह गांव के ही एक युवक के साथ थी। युवक ने जैसे ही वीडियो देखा वह अपने घर लौट आया। यहां उसने विरोध किया तो पत्नी के प्रेमी ने साथियों के साथ हमला कर दिया। पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया
कोतवाली देहात में गांव सुनहेरा निवासी युवक ने बताया कि उसके पास यहां रोजगार का साधन नहीं है। इसलिए वह सऊदी अरब में नौकरी करता है। इस बीच उसकी पत्नी के गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध हो गए। पत्नी और प्रेमी के अवैध संबंध का पता उसे वीडियो देखकर चला। वह तुरंत सऊदी अरब से घर लौटा और पत्नी और प्रेमी के अवैध संबंधों का विरोध किया।
22 अप्रैल की सुबह युवक गांव गंगेरूआ से अपने गांव लौट रहा था। रास्ते में प्राइमरी स्कूल के पास पत्नी के प्रेमी ने अपने तीन साथियों के साथ उसे रोक लिया। आरोपियों ने उससे गाली-गलौच करते हुए चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इसमें वह घायल हो गया। शोर सुनकर लोगों को आरोपित फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी सोमवीर सिंह ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी
