आज तड़के 3:20 बजे थाना मुखर्जी नगर पुलिस को एक युवती की आत्महत्या के संबंध में जानकारी मिली। मृतका का नाम स्वाति है मौके पर पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि पीजी में रहने वाली 29 वर्षीय स्वाति ने दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी है। जिससे युवती की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अस्पताल के शवगृह में रखवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अभी तक छात्रा की आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस पीजी में रहने वाली अन्य छात्राओं से पूछताछ कर रही है। स्वाति यू-ट्यूब चैनल चलाती थी स्वाति 10 वर्षों से दिल्ली में पढ़ाई कर रही थी वह रील भी बनाती थी। परिवार वालों ने मौत को लेकर किसी भी तरह की साजिश की आशंका नहीं जताई है। पुलिस कई घंटों से पीजी में रहने वाली अन्य छात्राओं से पूछताछ कर रही है। अभी तक छात्रा की आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि प्रियम नाम की एक युवती की मौजूदगी में स्वाति ने दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। पुलिस प्रियम से भी पूछताछ कर रही है।
स्वाति मेरठ के गांव बढ़ला की रहने वाली है। स्वाति पिता किसान हैं। पुलिस को लड़की के माता-पिता ने बताया कि स्वाति पिछले 10 सालों से दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रही थी और इस दौरान उसने कई निवास स्थान बदले थे।
