एसपी ने लंबित विवेचनाओ की समीक्षा की
बिजनौर
बिजनौर पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन द्वारा थाना कोतवाली शहर पर तैनात समस्त विवेचकों का अर्दली रुम कर थाना क्षेत्र में घटित अपराध एवं लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा की गयी । लम्बित विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्वक निस्तारण एवं आगामी त्यौहार/कांवड यात्रा के दृष्टिगत सर्वसम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए । इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर भी मौजूद रहे ।
