Udayprabhat
उत्तर प्रदेशराज्य

बिजनौर स्कूली बच्चो से भरी ई रिक्शा पलटी

बिजनौर स्कूली बच्चो से भरी ई रिक्शा पलटी

बिजनौर

बिजनौर के किरतपुर रोड स्थित मैसे ट्रैक्टर एजेंसी के सामने स्कूली बच्चों से भरी एक ई रिक्शा पलट गई। घटना कल स्कूल की छुट्टी के समय की है। बारिश में ई रिक्शा सामने से तेजी से आ रही कार से बचने के चक्कर में बच्चों सहित पलट गई जिसके बाद बच्चों ने चीख पुकार मचा दी। राहगीरों ने रिक्शा को सीधा कराया। वही गनीमत रही कि कोई अनहोनी नहीं घटी। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि इस दौरान तेजी से निकलती कार बच्चों को भिगाती हुई निकल गई।

Leave a Comment