Udayprabhat
उत्तर प्रदेशराज्य

महाकाल श्मशान घाट शेरकोट में इस वर्ष भी वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है

महाकाल श्मशान घाट शेरकोट में इस वर्ष भी वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है

पिछले 8 वर्षों से लगातार प्रतिवर्ष चले आ रहे वृक्षारोपण प्रोग्राम की शुरुआत खौ बैराज शेरकोट नंबर एक स्थित महाकाल श्मशान घाट की पावन भूमि पर 9व वर्ष भी संघ परिवार व भारतीय जनता पार्टी नेताओं की मौजूदगी में वृक्षारोपण की गई। यह पौधारोपण प्रोग्राम लगभग 10 दिन चलेगा और सभी से अपने-अपने पूर्वजों की याद में एक वृक्ष लगाने की निवेदन के साथ ही लगाए गए पेड़ पौधों के लालन-पालन के जिम्मेदारी कमेटी द्वारा लेने की बात की गई।

अंत्येष्टि स्थल सेवा समिति के तत्वाधान में पिछले 8 वर्षों से लगातार अपने-अपने पूर्वजों की याद में छायादार, फूलदार, फलदार व सात्विक पौधे लगाने का आभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत अब तक शमशान घाट की इस मोक्ष दायनी भूमि पर आम, आडू, लीची, अमरूद, आंवला, इमली, शरीफा , करौंदा, करीपत्ता,पीपल, नीम ,जामुन ,सागवान, यूकेलिप्टस ,पॉपुलर, रुद्राक्ष ,गेंदा, हर सृंगार,गुलाब ,शमी, सदाबहार, बेल आदि के पेड़ सैकड़ो की संख्या में भिन्न-भिन्न सामाजिक संस्थाओं, समाजसेवियों, प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस विभाग के माध्यम से रोपित किये जा चुके हैं। जो अब काफी बड़े भी हो चुके हैं। और कुछ ने उनमें से फल देना भी शुरू कर दिया है। इसी अभियान को इस नवे वर्ष भी सोमवार की सुबह हल्की बारिश के बीच संघ परिवार के सदस्यों व भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के माध्यम से शुरू कराया गया। जिसमें आम के पेड़ रोपित किए गए । कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि यह व्रक्षारोपण अभियान 10 दिन चलेगा । जिसमें भिन्न-भिन्न सामाजिक संस्थाओं , पर्यावरण प्रेमीयो , अधिकारियों को आदर पूर्वक बुलाकर उनसे उनके पूर्वजों के याद में वृक्षारोपण कराया जाएगा।
इस कार्यक्रम में संघ नगर कारवांह चंद्रकांत सैनी ,हरपाल सैनी ,राजेंद्र सैनी धर्मी सैनी ,वरिष्ठ भाजपा नेता, कामेश्वर राजपूत, सुरेंद्र कुमार, सभासद राधे सैनी, संजू प्रजापति,मिथुन कुमार, सतपाल सैनी ,गौतम सैनी ,प्रदीप कुमार यादव ,राजू सैनी आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment