पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन का हरदोई तबादला
शामली के एसपी अभिषेक झा होंगे बिजनौर के नए एसपी
ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा, जनसुनवाई और न्यायप्रियता के लिए बिजनौर वासियों के दिलों में बस गए एसपी नीरज कुमार जादौन
बिजनौर
ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन का तबादला आज बिजनौर से हरदोई के लिए कर दिया गया है । वहीं शामली के पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा को बिजनौर की कमान सौंपी गई है । जैसी ही यह खबर सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल हुई वैसे ही पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के शुभचिंतकों में मायूसी छा गई ।
बता दें कि आज 10 आईपीएस अफसरो को इधर से उधर किया गया है । जिनमे एक नाम ईमानदार अधिकारियों में अपनी शाख रखने वाले पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन का भी शामिल था । जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया के माध्यम से इधर उधर वायरल हुई वैसे ही जिले भर में मानो भूकंप सा आ गया और लोग स्वयं को असहज सा महसूस करने लगे । हालांकि यह एक शासनिक प्रशासनिक प्रक्रिया है जो आज से नही बल्कि लंबे समय से चली आ रही है परंतु एसपी नीरज जादौन की ईमानदारी के कायल हुए बिजनौर वासियों और उनके द्वारा सहजता से न्याय प्राप्त किए हजारो लोग उनके तबादले की खबर सुनकर अचंभित थे।
बता दें कि जिस दिन से पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बिजनौर जिले का कार्यभार संभाला था उसी दिन से बिजनौर के बेईमान और लापरवाह पुलिस कर्मियों की उल्टी गिनती शुरू हो गई थी । उनके द्वारा सुबह से शाम तक जनसुनवाई कर न केवल संबंधित थाना कर्मियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया जाता था बल्कि कार्रवाई न करने और लापरवाही और स्वच्छाचारिता करने पर जिम्मेदार पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई भी की जाती थी । आज उनके तबादले की खबर से मानो बिजनौर अपने आप को सूना महसूस कर रहा हो । एक बात तो साफ है कि बिजनौर को भविष्य में ऐसा न्याय प्रिय, कट्टर ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ और जनसेवक पुलिस अधीक्षक मिलना बेहद मुश्किल है। हालांकि सांध्य दैनिक उदय प्रभात पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।
