पाकिस्तानी सीमा हैदर का एक नया वीडियो सामने आया है. इसमें सीमा ने बताया कि उसने पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ समेत तमा…
सीमा हैदर ने PM नरेंद्र मोदी और CM योगी को भेजी राखी, रक्षाबंधन को लेकर कही ये बात
पाकिस्तानी सीमा हैदर का एक नया वीडियो सामने आया है. इसमें सीमा ने बताया कि उसने पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ समेत तमाम बड़े नेताओं को राखी भेजी है. वह चाहती है कि रक्षाबंधन के दिन वे लोग उसकी राखी स्वीकार करके कलाई पर बांधें.
सीमा हैदर का नया वीडियो आया सामने,सीमा हैदर का नया
तीज का त्यौहार और नाग पंचमी मनाने के बाद अब पाकिस्तानी सीमा हैदर राखी का त्यौहार मनाने की तैयारियों में जुट गई है. उसने पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत भारत के तमाम बड़े नेताओं को राखी भेज दी है. सीमा ने वीडियो जारी कर खुद इस बात की जानकारी दी.
वीडियो में सीमा ने डाक की पर्ची दिखाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्याथ और RSS प्रमुख मोहन भागवत मेरे भाई हैं. मैंने उन्हें राखी भेजी है. मैं चाहती हूं कि वो मुझे अपनी छोटी बहन समझ कर मेरी राखी स्वीकार करें और रक्षाबंधन के पावन अवसर पर उसे अपनी कलाई पर बांधे
