Udayprabhat
एंटरटेनमेंटसुर्खियां

‘तांडव’ वेब सीरीज पर विरोध का तांडव, सीरीज से जुड़े लोगों पर कार्रवाई की मांग

न्यूज डेस्क| 12 जनवरी को अमेजन प्राइम वीडियो(Amazon Prime video) पर रिलीज हुई वेब सीरीज तांडव(Tandav) पर देश भर में कई शहरों में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. सैफ अली खान(Saif Ali Khan), डिंपल कपाड़िया(Dimple Kapadia) और सुनील ग्रोवर(Sunil Grover) जैसी स्टारकास्ट से सजी इस सीरीज पर हिंदु धर्म की भावनाएं आहत करने का आरोप लग रहा है. महाराष्ट्र(Maharashtra) के बीजेपी(BJP) नेता राम कदम(Ram Kadam) ने सीरीज पर मुकदमा दर्ज कराया है, जिसके बाद केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री(Information and broadcast minister) ने अमेजन प्राइम के अधिकारियों से इस पर जवाब मांगा है.

केस दर्ज होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मीडिया सलाहकार शलभमणि त्रिपाठी ने ट्विटर पर इसकी कॉपी शेयर की और लिखा, ‘जन भावनाओं के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, घटिया वेब सीरीज की आड़ मं नफरत फैलाने वाली वेब सीरीज तांडव की पूरी टीम के खिलाफ योगीजी के उत्तर प्रदेश में गंभीर धाराओं में मामला दर्ज, जल्द गिरफ्तारी की तैयारी !!

सीरीज में हिंदु देवी-देवताओं को अपमानित कर जनभावनाएं भड़काने का आरोप लगाया जा रहा है. कई शहरों में एफआईआर(FIR) दर्ज कराई जा रही हैं और सोशल मीडिया पर #BoycottTandav ट्रेंड कर रहा है. बीजेपी नेताओँ का कहना है कि अभिव्यक्ति की आजादी(Freedom of Speech) के नाम पर फिल्म जगत से जुड़े लोग देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त हो रहे हैं. हालांकि सीरीज से जुड़े लोगों की तरफ से इस पर अभी तक कोई जवाब नहीं दिया गया है. मांग की जा रही है कि सीरीज को बैन किया जाए.
संत समाज ने सीरीज का प्रमुखता से सीरीज का विरोध किया है. बनारस में संत समाज ने सीरीज के विरोध में बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया.

सीरीज पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर कहा कि सीरीज से धार्मिक भावनाएं आहत करने वाले हिस्सों को हटा देना उचित होगा.

 

 

Leave a Comment