Udayprabhat
एंटरटेनमेंट

तांडव के बाद मिर्जापुर पर छाए विवाद के बादल, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस

न्यूज डेस्क| वेब सीरीज तांडव(Web Series Tandav) के बाद अमेजॉन प्राइम ओरिजिनल(Amazon Prime Original) की मिर्जापुर पर विवाद की लपटें उठने की तैयारी में हैं. सुप्रीम कोर्ट(Supreme Court) ने आज मिर्जापुर के निर्माताओं को नोटिस जारी किया है. उच्चतम न्यायालय ने यह नोटिस मिर्जापुर के निवासी की शिकायत पर जारी किया है. पिटीशन में सीरीज पर आरोप लगाया गया है कि Mirzapur सीरीज ने उत्तर प्रदेश, विशेषकर मिर्जापुर छवि को धूमिल किया है.

सीरीज में इस्तेमाल की गई अभद्र भाषा, अनैतिक शारिरिक संबंध और अति हिंसक गतिविधियों को दर्शाने को लेकर यह पिटीशन दाखिल की गई थी. साथ ही यह भी आरोप लगाया गया है इस सीरीज से भारतीय जनमानस की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ा गया है.

ये भी पढ़ें –

http://udayprabhat.co.in/trending-nobita-shizuka-doremon-twitter-goes-frenzy-as-the-wedding-bells-for-nobita-and-shizuka-are-ringing-soon/

Leave a Comment