Udayprabhat
क्राइम

घर के सामने तालाब में मिला लापता बच्चे का शव, 18 दिन से नहीं मिल रहा था सुराग

 

बिजनौर। लगभग 18 दिन पूर्व स्योहारा नगर से सटे फैजुल्लापुर निवासी नोशाद का डेढ़ साल का बच्चा शाद घर के बाहर खेलते समय रहस्मयी परिस्थितियों में गायब हो गया था, जिसके बाद से जहां पुलिस बच्चे को ढूढने में लगी थी.
वहीं मासूम की मां भी पलक बिछाए अपने लाल का इंतज़ार कर रही थी, पर इसको मां की बदकिस्मती कहें या बुरा वक्त की तमाम दुआओं,कोशिशों और मेहनत के बाद भी मासूम की लाश आज उसी के घर के सामने के तालाब में सड़ी अवस्था मे मिली, जिसके बाद मासूम की माँ सहित उसके परिजनों में कोहराम मच गया.
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है जिसके बाद ही सही स्थिति सामने आ पाएगी. जबकि इसी तालाब की पुलिस द्वारा पहले ही जेसीबी से तलाशी ले ली गयी थी,इसलिए कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि हत्या कर शव यहां डाला गया है. वहीं मासूम की लाश देखकर उसके पिता नोशाद की हालत बिगड़ गयी और उसको मुरादाबाद भर्ती कराया गया है

Leave a Comment