देहरादून| दून ग्रुप ऑफ कॉलेज(Doon Group of College) के निदेशक संजय कुमार चौधरी ने देहरादून संस्थान के नाम पर हो रही सामान की खरीद-फरोख्त में हो रही धांधली की रिपोर्ट दर्ज कराई है. लिखित तहरीर में निदेशक ने बताया है कि उनका 28 चकराता रोड़ पर दून पैरामैडिकल नाम से संस्थान है व उनके संस्थान का रंगाई पुताई आदि का सारा सामान गाँधी रोड़ स्थित क्वालिटी हार्डवेयर ऐजेन्सी से आता है. ताहिर खान नाम का व्यक्ति जो कि उनके संस्थान में पहले काम करता था वर्ष 2016 से लगातार संस्थान के नाम से फर्जी पर्ची बनाकर क्वालिटी हार्डवेयर ऐजेन्सी से संस्थान के नाम पर सामान खरीदता था एवं उस सामान को सह्स्धारा रोड़ स्थित माटा हार्डवेयर की दुकान के मालिक राजीव कुमार को कम दामों में बेचता था.
आरोपी पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. मामले में तैतीस लाख रुपये की धोखाधड़ी की जा रही है. सबूत इकट्ठा करने के आधार पर पुलिस ने ताहिर खान को गिरफ्तार कर लिया है.
